बेसब्री से सुशांत को रहता था बहनों की राखी का इंतजार, दोस्त मुकेश छाबड़ा के घर यूं मनाते थे रक्षाबंधन

8/3/2020 5:35:28 PM

मुंबई: आज पूरे देश में रक्षाबंधन के त्योहार की धूम है। राखी के मौके पर दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहनों को भाई की खूब याद आ रही है। बहनों ने भाई की याद में इमोशनल पोस्ट भी लिखे। इसी बीच सुशांत की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में  सुशांत अपने दोस्त और फिल्म दिल बेचारा के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के साथ बैठकर राखी बंधवाते नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

बता दें कि ये तस्वीरें साल 2017 की है जिनको सुशांत की टीम ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उस दौरान सुशांत सारा अली खान के साथ फिल्म केदारनाथ की शूटिंग में बिजी थे। तस्वीर में मुकेश की बहन सुशांत की आरती करके उनको राखी बांधती नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

तस्वीर में सुशांत की आंखों की चमक देखते ही बन रही है। आपको ये जानकार हैरान होदी कि सुशांत को राखी बांधने के लिए मुकेश छाबड़ा की बहन रातों रात दिल्ली से मुंबई आ गई थीं। वह सुशांत को राखी बांधने का मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहती थीं।सुशांत की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीरें देखकर काफी इमोशनल हो रहे हैं।

PunjabKesari

बता दें कि रक्षाबंधन के त्योहार पर कई बार सुशांत अपनी बहनों से नहीं मिल पाते थे। ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत अपनी बहनों को बहुत मिस किया करते थे। बीते साल भी शूटिंग के चलते सुशांत सिंह राजपूत रक्षाबंधन पर अपने घर नहीं जा सके थे। लेकिन आज सुशांत के घर में सब सूना पड़ा है। अपनी बहनों का प्यारा, पिता का दुलारा, घर का चमकता सितारा अब डूब चुका है। सुशांत की बहनें उनके हाथ पर अपने प्यार की डोर तो नहीं बांध पाएंगे लेकिन वो उम्मीद कर रही हैं कि उनके भाई को इंसाफ जरूर मिल जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News