भाभी कैटरीना की बहन Isabelle Kaif के साथ स्पॉट हुए Sunny Kaushal, यूजर्स बोले - ''क्या ये डेटिंग कर रहे हैं''

8/28/2023 11:29:03 AM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्टर व विक्की कौशल के भाई सनी कौशल भी इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रहे हैं। उन्हें कई म्यूजिक एल्बम और फिल्मों में देखा जा चुका है। सनी जितना अपने भाई विक्की से क्लोज है उतनी ही अच्छी बॉन्डिंग उनकी अपनी भाभी कैटरीना कैफ के साथ भी है। कई बार उन्हें कैटरीना की बहन इसाबेल कैफ के साथ भी देखा गया है। इस बीच एक बार फिर दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया है। 


कैटरीना की बहन के साथ नजर आए सनी कौशल 
सनी कौशल और इसाबेल कैफ को बीती रात मुंबई के ब्रांद्रा में स्पॉट किया गया। दोनों ने पैपराजी को जमकर पोज भी दिए। इस दौरान सनी ने जहां ब्लू डेनिम जींस के साथ स्काई ब्लू शर्ट में नजर आए तो वहीं, इसाबेल ब्लैक शर्ट स्कर्ट के साथ डेनिम टॉप में दिखीं। खुले बाल और नो मेकअप लुक में काफी खूबसूरत लग रही थी। दोनों की वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही सामने आई यूजर्स ने अपने रिएक्शन देने शुरु कर दिए। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

वीडियो देख यूजर्स ने पूछे ये सवाल 
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने पूछा- "क्या वे डेटिंग कर रहे हैं"? एक और यूजर ने कहा- "क्या चल रहा है कैफ और कुशल का।" एक और यूजर ने कमेंट किया- "इन दोनों का क्या चल रहा है।" इसी तरह कई फैंस ये जानने के लिए बेताब है कि आखिर सनी और इसाबेल रिलेशनशिप में है या नहीं। 

शरवरी वाघ संग जुड़ चुका है सनी का नाम
बता दें कि, इससे पहले सनी का नाम एक्ट्रेस शरवरी वाघ संग जुड़ा था। दोनों के कई बार एक साथ देखा गया था। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि, दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई थी। जिसके बाद अब दोनों को कई दिनों से एक साथ नहीं देखा गया है। अब फैंस ये जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि आखिर सनी किसको डेट कर रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

kahkasha


Recommended News

Related News