मां के बर्थडे पर सनी देओल ने शेयर की अनमोल तस्वीरें, प्रकाश कौर को गले लगाए प्यार लुटाते दिखे 'गदर 2' एक्टर

9/1/2023 5:15:34 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'गदर 2' से सुर्खियां बटोर रहे एक्टर सनी देओल की मां प्रकाश कौर आज बर्थडे है। मां के इस खास दिन पर एक्टर ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है। मां के लिए किए गए सनी के इस पोस्ट को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और प्रकाश कौर को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं।

PunjabKesari


सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां प्रकाश कौर के साथ दो तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा-'हैपी बर्थडे मम्मा।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)


इन फोटोज में सनी अपनी मां को गले लगाए उनके माथे को चूमते नजर आ रहे हैं और प्रकाश कौर के चेहरे पर इस दौरान सुकून देखने को मिल रहा है। तस्वीरों में मां-बेटे की बॉन्डिंग फैंस को खूब पसंद आ रही है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

वहीं, सनी देओल के छोटे भाई बॉबी देओल ने भी अपनी मां को जन्मदिन की बधाई दी है और इंस्टाग्राम पर उनके साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, 'हैपी बर्थडे मां, लव यू।' बॉबी की इस पोस्ट को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।

PunjabKesari

 

बता दें, प्रकाश कौर एक्टर धर्मेंद्र की पहली पत्नी हैं। धर्मेंद्र-प्रकाश कौर के चार बच्चे हैं। बेटे सनी-बॉबी देओल और बेटियां अजिता-विजेता। हालांकि, फिल्मों में काम करने के दौरान धर्मेंद्र मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी पर दिल हार बैठे थे और 1980 में दोनों शादी ने शादी रचा ली थी। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटियां ईशा और अहाना हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News