ऑटो चलाकर फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे सुनील, सान्या- राधिका का दिखा ग्लैमरस अवतार

8/29/2018 11:46:48 PM

मुंबई: टीवी एक्टर सुनील ग्रोवर जल्द ही फिल्म पटाखा में नजर आ रहे हैं। हाल में सुनील फिल्म का प्रमोशल बड़े ही निराले ढंग से करते दिखे। इस दौरान उनके साथ सान्या मल्होत्रा, राधिका मदान भी दिखी।

 

PunjabKesari

 

प्रमोशन के सेट पर सुनील ओटो रिक्शा चलाकर पहुंचे। वहीं सान्या और राधिका उनके पीछे ओटो में खड़ी नजर आईं। तस्वीरों में सुनील व्हाइट कलर की शर्ट के साथ ब्लू जींस पहने काफी हैंडसल लग रहे हैं।

 

PunjabKesari

 

 

वहीं सान्या ब्लैक एंड व्हाइट कलर की आउटफिट पहने हाॅट नजर आईं। प्रमोशन के दौरान राधिका व्हाइट कलर की आउटफिट पहने ग्लैमरस अवतार में दिखीं। 

 

PunjabKesari

 

फिल्म की कहानी की बात करें तो ये दो सगी बहनों- बड़की और छुटकी की कहानी है. दोनों बहनें राजस्थान के एक छोटे से गांव की हैं जो हमेशा ही एक दूसरे से लड़ती रहती हैं। बीड़ी पीती हैं और हम उम्र लड़कों को फ्लर्ट भी करती हैं।

 

PunjabKesari

 

 

शादी के बाद दोनों को यह एहसास होता है कि वे एक-दूसरे के साथ नहीं रह सकती लेकिन एक-दूसरे के बिना भी नहीं रह सकती हैं। दोनों की लड़ाई भारत-पाकिस्तान की तरह हैं। इस फिल्म की कहानी लेखक चरण सिंह पथिक की लघु कहानी पर आधारित है। फिल्म 28 सितंबर को रिलीज हो रही है। 

 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News