सुजाता कुमार का हुआ निधन, इस फिल्म में बनी थीं श्रीदेवी की बहन

8/20/2018 9:46:41 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुजाता कुमार का निधन हो गया।सुजाता कुमार लंबे समय से बीमार थीं और अस्पताल में भर्ती थीं। सुजाता कुमार के निधन की जानकारी उनकी बहन सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने दी। बीती रात सुचित्रा ने ट्वीट पर जानकारी दी कि सुजाता ने 19 अगस्त 2018 को रात 11.26 बजे को दुनिया को अलविदा कह दिया।

सूत्रों के मुताबिक सुजाता metastatic कैंसर से पीड़ित थीं और मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं। उनका कैंसर चौथी स्टेज पर पहुंच चुका था। सुजाता कुमार के शरीर के कई ऑर्गन भी फेल हो चुके थे। 

उन्होंने ट्वीट में लिखा कि अब जिंदगी पहले की तरह बिल्कुल नहीं हो सकती। सुचित्रा ने ट्वीट पर बताया था कि 20 अगस्त को सुबह 11 बजे जुहू के विले पार्ले वेस्ट, श्मशान घाट में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। हालांकि बाद में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया। 

 

PunjabKesari,Sujata Kumar Image,Sridevi Image,सुजाता कुमार इमेज,श्रीदेवी इमेज,

 

बता दें, सुजाता कुमार ने फिल्म इंग्लिश विंग्लिश में श्रीदेवी की बहन का रोल निभाया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद उनके पास कई अच्छे प्रोजेक्ट्स आए थे। वे 'रांझणा', 'गोरी तेरे प्यार' में जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। सुजाता कुमार ने कई टीवी शोज में भी काम किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News