पहले दिन औंधे मुंह गिरने से बाल-बाल बचे करण जौहर के स्टूडेंट, कमाए इतने करोड़
5/11/2019 4:22:26 PM
मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर टाइगर श्राॅफ, तारा सुतारिया और अनन्या पांडे की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। फिल्म की कहानी को यंग जनरेशन के हिसाब से पेश किया गया था। धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म और तारा-अनन्या का डेब्यू, दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी, हालांकि पहले दिन के शोज के बाद मिला दर्शकों का रिएक्शन कुछ खास पॉजिटिव नहीं रहा है।
Top *Day 1* biz - 2019...
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 11, 2019
1. #Kalank ₹ 21.60 cr [Wed]
2. #Kesari ₹ 21.06 cr [Thu]
3. #GullyBoy ₹ 19.40 cr [Thu]
4. #TotalDhamaal ₹ 16.50 cr
5. #SOTY2 ₹ 12.06 cr
Note: HINDI films. ₹ 10 cr+ openers included in the list.
India biz.
जहां फिल्म को को क्रिटिक्स ने खास अच्छी रेटिंग नहीं दी वहीं फैंस से भी फिल्म को मिला जुला रिस्पाॅन्स मिला। फिल्म की पहले दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 12.6 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है।
Tiger Shroff versus Tiger Shroff... *Day 1* biz...
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 11, 2019
2018: #Baaghi2 ₹ 25.10 cr
2019: #SOTY2 ₹ 12.06 cr
2016: #Baaghi ₹ 11.94 cr
2016: #AFlyingJatt ₹ 7.10 cr [Thu]
2017: #MunnaMichael ₹ 6.65 cr
2014: #Heropanti ₹ 6.63 cr
India biz.
इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए दी। तरण ने अपने ट्वीट में लिखा-'पहले दिन अच्छी कमाई की है हालांकि, शाम के शोज तक बिजनेस ठंडा पड़ने लगा था। शनिवार और रविवार की कमाई मुश्किल हो सकती है। खास तौर से मीडियाप्लेक्सों में।
बता दें कि यह टाइगर श्रॉफ की दूसरी अब तक की सबसे तगड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म है। टाइगर की पहले ही दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'बागी 2' है। इस फिल्म ने पहले दिन 25 करोड़ 10 लाख रुपए की बिजनेस किया था।