दिवंगत एक्टर सुशांत का मजाक उड़ाने पर यूजर्स के निशाने पर स्टैंड अप कॉमेडियन,बोले-''शर्मनाक ऐसे इंसान का मजाक बनाया जो जिंदा नहीं ''

1/12/2021 11:49:29 AM

मुंबई: स्टैंड अप कॉमेडियन डेनियल फर्नांडिस इन दिनों लोगों के निशाने पर हैं।  उनके एक वीडियो को लेकर नेटिजंस उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो में वह सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े प्रकरण पर बात कर रहे हैं।

PunjabKesari

इसके साथ ही वह कहते हैं कि किस तरह पूरे मामले में रिया चक्रवर्ती को निशाना बनाया गया। वीडियो में उन्होंने कहा जब देश में कोविड 19 के बढ़ते मरीज और जीडीपी को लेकर चर्चा होनी चाहिए थी तब सुशांत और दीपिका पादुकोण को लेकर बात हो रही थी।

PunjabKesari

लोग कोविड की दवाई पाने से ज्यादा जस्टिस फाॅर सुशांत के नारे लगा रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा यदि कोई एक्टर खुद को मार देता है तो उसकी फिल्म के हिट होने की अधिक संभावना है। डेनियल का यह वीडियो 6.27 मिनट का है। वीडियो रिलीज होने के बाद से ही काॅमेडियन पर  यूजर्स का गुस्सा फूट गया। 

 

PunjabKesari

 

एक यूजर ने लिखा-'सबसे वाहियात है कि एक स्टैंड अप कॉमेडियन हादसे पर मजाक कर रहा है। इस वीडियो को डिसलाइक करें और सुशांत सिंह राजपूत पर मजाक बनाने के लिए रिपोर्ट करें।' एक अन्य यूजर ने कमेंट- 'शर्मनाक तरीके से एक आदमी मजाक बना सकता है बगैर यह सोचे कि उसके परिवार पर क्या बीत रही है।'

PunjabKesari

 

एक अन्य ने लिखा-'यह बॉलीवुड का पेड पीआर है। दो टके का कॉमेडियन। चार लोग उसके सामने बैठे हैं। दुबई जाने की शक्ल नहीं है।'

PunjabKesari

'यह वीडियो देखकर दुख हुआ। यह कॉमेडियन एक मृत व्यक्ति पर मजाक बना रहा है जो अपना बचाव करने के लिए जीवित नहीं है।'

PunjabKesari


बता दें कि मुंबई के रहने वाले डेनियल डार्क कॉमेडी करने के लिए जाने जाते हैं। बीते साल ही डेनियल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह एंजाइटी की समस्या से गुजर चुके हैं। जानकारी के लिए बता दें कि सुशांत साल 2020 में 14 जून को अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। सीबीआई सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच कर रही हैं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News