कई सालों के बाद महेश भट्ट संग मूवी डेट पर गईं सोनी राजदान, बोलीं-''कितनी शानदार है ‘जवान’, दिल खुश हो गया''

9/12/2023 11:31:17 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. इस वक्त फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलिब्रेटीज पर भी शाहरुख खान स्टारर जवान का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। स्टार्स फिल्म देखने के बाद इसकी तारीफों के खूब पुल बांध रहे हैं। इसी बीच मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट अपनी पत्नी सोनी राजदान के साथ मूवी डेट पर गए। दोनों ने मुंबई के एक थिएटर में शाहरुख की जवान देखी, जिसके बाद उन्हें थिएटर से बाहर स्पॉट किया गया। दोनों की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और वे फिल्म की तारीफ भी करते नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari
 
सोनी राजदान ने महेश भट्ट के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- शाहरुख खान और जवान दोनों ही कई सालों के बाद हमें मूवी डेट नाइट पर ले गए। कितनी शानदार फिल्म है। दिमाग घूम गया। दिल खुश हो गया एटली सर। शाहरुख खान हर फिल्म के साथ शानदार होते जा रहे हैं। ढेर सारी बधाई।

 

वहीं,  सोनी राजदान और महेश भट्ट का थिएटर से बाहर आने का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पैपराजी उनसे पूछते हैं कि फिल्म कैसी लगी।

 

 

इस पर सोनी फिल्म और शाहरुख की खूब तारीफ करती नजर आती हैं। वहीं महेश भट्ट कहते हैं- ऐसी लगी जैसी पूरे हिंदुस्तान को, पूरी दुनिया को लग रही है।


PunjabKesari


बता दें, 7 सितंबर को पर्दे पर रिलीज हुई शाहरुख खान की जवान 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर नजर आए हैं। इसका निर्देशन एटली कुमार ने किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News