First Family Vacation: मम्मी-पापा संग आउटिंग पर निकले वायु, 3 महीने के बेटे के गालों पर किस कर सोनम-आनंद ने लुटाया प्यार

11/21/2022 3:46:01 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इस समय अपने बेबी बॉय वायु के साथ मदरहुड लाइफ के हर पल को एंजाॅय कर रही हैं। सोनम और आनंद 20 अगस्त, 2022 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया।

PunjabKesari

 वायु के आने के बाद से ही कपूर और अहूजा फैमिली की दुनिया उसके इर्द गिर्द घूम रही हैं। सोनम भी अपने आंखों के तारे की खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

PunjabKesari

अब सोनम का लाडला 3 महीने का हो गया है। ऐसे में कपल बेटे संग वेकेशन पर निकला है जिससे जुड़ी झलक सोनम ने वीडियो के जरिए फैंस के साथ शेयर की।

PunjabKesari

इस रील वीडियो में हम वायु को कार की सीट पर आराम से सोते हुए अपने माता-पिता के साथ वेकेशन के लिए रवाना होते हुए देख सकते हैं।

PunjabKesari

एक तस्वीर में वह डैडी आनंद और नानू अनिल कपूर के साथ आउटिंग एंजाॅय करते नजर आ रहे हैं। आखिर में प्यारी मां को वायु के माथे पर किस करते हुए देखा गया। 

PunjabKesari

वायु कपूर खानदान की आंखों का तारा है, और उसके जन्म के बाद से, हमें नन्हे मंचकिन की मनमोहक झलक मिलती रही है। इस प्यारे वीडियो के साथ सोनम ने लिखा-"स्वीट नथिंग्स #vayusparents।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

13 नवंबर को सोनम ने अपनी वायु की नर्सरी की झलकियां पोस्ट कीं। नर्सरी की थीम वन-थीम वॉलपेपर  लगा था  जिसमें छत पर हाथियों, पेड़ों और पक्षी बने थे। नर्सरी को लकड़ी के फर्नीचर से सजाया गया था। वायु का पालना देख सकते थे। दायीं ओर एक लकड़ी की टेबल रखी थी जिसमें डायपर बदलने का स्टेशन था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News