सासू मां के बर्थ-डे पर सोनम ने शेयर की तस्वीर, साफ नजर आया गहरा प्यार

3/1/2019 1:26:19 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द जोया फैक्टर' की शूटिंग में बिजी है। हाल ही में सोनम ने अपने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है। दरअसल, सोनम ने अपनी सास प्रिया आहूजा के साथ फोटो शेयर कर उन्हें बर्थ-डे की बधाई दी है। हालांकि सोनम पोस्ट करने में लेट हो गईं, लेकिन देर से ही सही उन्होंने बहुत ही प्यारा मैसेज किया है। तस्वीर में सोनम और उनकी सास ने एक दूसरे पकड़ रखा है, जिसे देखकर समझ आ जाता है कि दोनों के बीच रिश्ता कितना गहरा है। सोनम ने तस्वीर संग कैप्शन दिया-'हैप्पी बर्थडे मॉम, आप पूरी दुनिया में सबसे अच्छी हैं। मैं घर और खाने को याद कर रही हूं। साथ ही आपके दुलार का तरीका। ढेर सारा प्यार।' 

 

PunjabKesari

 

जानकारी के लिए बता दें कि प्रिया आहूजा का जन्मदिन 27 फरवरी को था। वहीं सोनम के काम की बात करों तो वह आखिरी बार फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' रिलीज हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था। 
 
 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News