सोनम कपूर ने हॉलीवुड अभिनेत्री मिंडी कलिंग से मुलाकात के बाद कही ये बात

1/23/2019 7:24:17 PM

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में नजर आएंगी। ये फिल्म 1 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। सोनम अक्सर अपने खूबसूरत अंदाज व तस्वीरों के काऱण सुर्खियों में बनीं रहती है। हाल ही में सोनम ने अपने अमेरिका दौरे के दौरान अभिनेत्री मिंडी कलिंग से मुलाकात की। सोनम कपूर मंगलवार को अपने पति आनंद आहूजा के साथ स्टेप्ल्स सेंटर में लेकर्स गेम देखने गई थीं जहां उनकी मुलाकात हॉलीवुड अभिनेत्री मिंडी कलिंग से हुई।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

So last night at the game I got to meet and hang out with one of the coolest people I’ve ever met @mindykaling she’s impossibly sweet, funny and smart.. also thanks @anandahuja for taking multiple pictures of us! #everydayphenomenal #comefeelthelove

A post shared by SonamKAhuja (@sonamkapoor) on Jan 22, 2019 at 9:51am PST

इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए सोनम ने लिखा, ‘‘कल रात खेल के दौरान एक ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हुई जो अब तक मिले व्यक्तियों में सबसे मजेदार थीं। मिंडी कलिंग बेहद मधुर, मजेदार और स्मार्ट हैं। इसके साथ ही आनंद आहूजा का हमारी ढेर सारी तस्वीरें लेने के लिए धन्यवाद।’’
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Had the best time meeting the gorgeous and hilarious Sonam and her husband Anand at the game last night 💛

A post shared by Mindy Kaling (@mindykaling) on Jan 22, 2019 at 10:51am PST

मिंडी ने भी सोनम से मुलाकात के बारे में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘‘कल रात खेल के दौरान सुंदर और प्रसन्नचित सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा के साथ मुलाकात में बिताया गया वक्त बेहतरीन रहा।’’

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News