Balloons के साथ सोनम का फोटोशूट, ऑफ शोल्डर गाउन में कहर ढा रही हैं मिसेज अहूजा

3/24/2019 12:05:01 PM

मुंबई: बॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड शो 'फिल्मफेयर अवॉर्ड 2019' का आयोजन 23 मार्च शनिवार को हुआ।  इस शो का आयोजन मुंबई के जियो गार्डन में किया गया। इस अवॉर्ड में शो में फिल्मी दुनिया के बड़े- बड़े स्टार्स शामिल हुए। हमेशा की तरह बॉलीवुड हसीनाओं ने रेड कार्पेट पर अपने फैशन का जलवा बिखेरा।

PunjabKesari, सोनम कपूर इमेज, सोनम कपूर फोटो, सोनम कपूर पिक्चर

हाल ही में सोनम कपूर अहूजा ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फैशन शो के दौरान करवाए फोटोशूट की कुछ ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। सोनम बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 

PunjabKesari, सोनम कपूर इमेज, सोनम कपूर फोटो, सोनम कपूर पिक्चर

इस अवॉर्ड फंक्शन में सोनम ने ऑफ शोल्डर पिंक कलर का गाउन पहना था, जिसमें वह बला की खूबसूरत नजर आईं। वहीं, फोटोशूट की तस्वीरों में सोनम गाउन के साथ हाथ में व्हाइट और पिंक कलर का गुब्बारे पकड़े हुए क्यूट अंदाज में नजर आ रही हैं।

PunjabKesari, सोनम कपूर इमेज, सोनम कपूर फोटो, सोनम कपूर पिक्चर

उनकी क्यूट स्माइल देख आप भी सोनम के दीवाने हो जाएंगे। सोनम का ये गाउन एक यूरोपीय कंपनी राल्फ एंड रुसो ब्रांड का है। सोनम का मेकअप नम्रता सोनी ने किया है।

PunjabKesari, सोनम कपूर इमेज, सोनम कपूर फोटो, सोनम कपूर पिक्चर

सोनम के इस स्टाइल को उनकी बहन रिया कपूर, वानी मल्हौत्रा और manishamelwani ने चार-चांद लगाए हैं। सोनम की इन फोटोशूट की तस्वीरों को @thehouseofpixels के मशहूर फोटोग्राफर अपक्ष और वैष्णव ने क्लिक किया है। सोनम ने खुद अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा Candy Crush! 

PunjabKesari, सोनम कपूर इमेज, सोनम कपूर फोटो, सोनम कपूर पिक्चर

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

PunjabKesari, सोनम कपूर इमेज, सोनम कपूर फोटो, सोनम कपूर पिक्चर

वहीं, अब सोनम इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'द जोया फैक्टर' की शूटिंग में बिजी हैं। फैंस को उनकी फिल्म का बेस्ब्री से इंतजार है। 

PunjabKesari, सोनम कपूर इमेज, सोनम कपूर फोटो, सोनम कपूर पिक्चर



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News