अजीबोगरीब ड्रेस में छाईं सोनम, ब्लैक वेलवेट लॉन्ग शूज ने किया लुक कम्पलीट

6/29/2019 12:14:59 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने फैशन के लिए जानी जाती हैं। अपने फैशन स्टाइल की वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। फैंस सोनम को फैशन क्वीन मानते है।

PunjabKesari,सोनम कपूर इमेज, सोनम कपूर फोटो, सोनम कपूर पिक्चर 

उनके फैशनेबल और ग्लैमरस अंदाज को फैंस काफी पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब वायरल होती हैं। हाल ही में एक बार फिर सोनम ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।  

PunjabKesari, सोनम कपूर इमेज, सोनम कपूर फोटो, सोनम कपूर पिक्चर 

इन तस्वीरों में सोनम हॉफ फ्लॉवर प्रिंटेड प्लाजो सूट में दिख रही हैं। उनका ये लुक और ड्रैस काफी यूनीक है। उन्होंने अलग-अलग पोज में अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी ये ड्रेस बेहद खास है क्योंकि इसपर ट्रेडिशनल ब्लॉक प्रिंटिंग पेटर्न बना हुआ है जो कि ड्रेस के स्टाइल और खूबसूरती को बढ़ा रहा है।

PunjabKesari, सोनम कपूर इमेज, सोनम कपूर फोटो, सोनम कपूर पिक्चर 

इसके साथ उन्होंने ब्लैक वेलवेट लॉन्ग शूज पहने हैं। हालांकि., उनकी ये ड्रेस काफी अजीबोगरीब नजर आ रही हैं। अक्सर सोनम अलग-अलग ड्रेसेस में दिखती हैं। लाइट मेकअप, सिल्वर इयरिंग्स और हेयर बन उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर सोनम की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। 

PunjabKesari, सोनम कपूर इमेज, सोनम कपूर फोटो, सोनम कपूर पिक्चर 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम जल्द ही फिल्म 'जोया फैक्टर' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट दलकीर सलमान हैं। फिल्म में सोनम जोया सोलंकी का किरदार निभाएंगी। 

PunjabKesari, सोनम कपूर इमेज, सोनम कपूर फोटो, सोनम कपूर पिक्चर 

पर्सनल लाइफ की बात करें तो सोनम साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। सोनम और आनंद ने काफी समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी का फैसला लिया। शादी के बाद अब अक्सर कपल को क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। 

PunjabKesari, सोनम कपूर इमेज, सोनम कपूर फोटो, सोनम कपूर पिक्चर 



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News