मां बनने के डेढ़ साल बाद सोनम ने घटाया 20 किलो वजन, एक्ट्रेस का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हैरान

1/18/2024 2:36:53 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी रचाई थी और चार साल बाद बेटे वायु का स्वागत किया। मां बनने के बाद सोनम का वजन काफी बढ़ गया था, जिसे एक्ट्रेस ने कड़ी मेहनत के साथ कंट्रोल भी कर लिया। अब हाल ही में सोनम ने वेट कंट्रोल की अपनी जर्नी के बारे में पोस्ट किया है, जिसे फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।


दरअसल, सोनम कपूर ने वर्कआउट के जरिए अपना वजन किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी वर्कआउट मोमेंट की झलकियां शेयर की हैं, जिसमें वो जिम आउटफिट में दिख रही हैं।

PunjabKesari


वीडियो क्लिप में सोनम अपने मोबाइल कैमरे से खुद को शूट करती दिख रही हैं। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने बताया कि मैंने अपना 20 किलो वजन घटा लिया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपना टारगेट भी बताया है। एक्ट्रेस ने कहा है कि उन्हें अभी और मेहनत करनी है और 6 किलो वजन और घटाना है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)

इससे पहले सोनम कपूर ने अपनी फिटनेस जर्नी के बारे में बताया था कि उन्हें खुद को वापिस पाने में 16 महीने लग गए। एक्ट्रेस ने लिखा था- धीरे-धीरे बिना किसी क्रैश डाइट और थका देने वाली वर्कआउट के, बस लगातार खुद और बच्चे की देखभाल से मैंने खुद को फिट किया। मैं अभी भी वहां तक पहुंच नहीं पाई हूं, लेकिन लगभग वहीं हूं जहां मैं होना चाहती हूं.. मैं अभी भी अपने शरीर के लिए बहुत आभारी हूं और ये कितना अविश्वसनीय है। महिला होना एक कमाल की बात है।"

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News