बेस्ट फ्रेंड मसाबा गुप्ता की वेडिंग पार्टी में सोनम कपूर ने लगाए चार-चांद, ब्लैक अनारकली सूट में बिखेरा हुस्न का जलवा

1/28/2023 1:21:54 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बी-टाउन की मशहूर डिजाइनर मसाबा गुप्ता 18 साल बड़े बॉयफ्रेंड और एक्टर सत्यदीप मिश्रा संग गुपचुप शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने बीते शुक्रवार सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर किया और रात को अपने खास दोस्तों और करीबी सदस्यों को वेडिंग पार्टी दी। मसाबा की वेडिंग पार्टी में उनकी बेस्ट फ्रेंड सोनम कपूर ने शानदार एंट्री मारी। इस दौरान सबकी निगाहें सोनम के लुक पर टिक गईं। अब पार्टी से उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


लुक की बात करें तो फ्रेंड मसाबा गुप्ता की वेडिंग पार्टी में सोनम कपूर ब्लैक कलर के अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

PunjabKesari

 

व्हाइट बॉर्डर वाले अनारकली के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया।

PunjabKesari

 

रेड लिपस्टिक, पर्ल व्हाइट चोकर और मैचिंग ईयररिंग्स के साथ अपने लुक करते हुए सोनम सबका ध्यान अपनी ओर खींचती दिखीं।

PunjabKesari

 

फैंस को एक्ट्रेस का ये लुक काफी पसंद आ रहा है। 

 

PunjabKesari

 


बता दें, सोनम कपूर की बेस्ट फ्रेंड और डिजाइनर मसाबा गुप्ता 27 जनवरी को एक्टर सत्यदीप मिश्रा के साथ शादी रचाई। दोनों की ये दूसरी शादी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News