पति आनंद और फैमिली के साथ लंदन में दिवाली मना रहीं हैं सोनम कपूर, तस्वीरें आईं सामने

11/7/2018 1:00:14 PM

मुंबई: आज देश भर में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। हर जगह इस तियौहार की धूम देखने को मिल रही है। वहीं बॉलीवुड में भी इसका काफी उत्सह देखने को मिलता है।  इस साल कई बॉलीवुड स्टार्स, सिंगर और कई बड़ी हस्तियां शादी के बंधन में बंधीं हैं।

PunjabKesari

बॉलीवुड की हसीनाएं एेसी भी हैं, जो पहली बार अपने ससुराल यानि अपने पति के साथ दिवाली सैलिब्रेट करेंगी। लेकिन सोनम कपूर इस बार देश में दिवाली नहीं मना रही हैं। उनकी ये शादी के बाद पहली दिवाली है। इसे खास बनाने के लिए पूरा कपूर परिवार लंदन पहुंचा है।

PunjabKesari

सोनम की मां सुनीता कपूर ने इसकी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सोनम के पति आनंद आहूजा, पिता अनिल कपूर, मां सुनीता और बहन रिया नजर आ रहे हैं। दिवाली पर सोनम की फैमिली ने खास पार्टी की। सोनम और आनंद की फैमिली ने इस दौरान जमकर मस्ती की। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि  सोनम ने इसी साल 8 मई को आनंद आहूजा के साथ मुंबई में धूमधाम से शादी रचाई। इनकी शादी से लेकर रिसेप्शन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया। 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News