पत्नी सोनम के बर्थ-डे पर रोमांटिक हुए आनंद, वहीं अनिल ने भी कुछ इस अंदाज में की विश

6/9/2019 3:52:28 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर का आज अपना बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनके बर्थ-डे के खास मौके पर सोनम के पति आनंद ने बड़े ही रोमांटिक अंदाज में सोनम को विश किया है। आनंद अहूजा ने सोनम कपूर के साथ अपनी शादी के रिसेप्शन की एक फोटो शेयर कर उनको बर्थ-डे विश किया है।

 

PunjabKesari

 

आनंद ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि गर्लफ्रेंड फॉरएवर, एवरीडे पेरानॉर्मल, हैप्पी बर्थडे माइ वर्ल्ड। इसके बाद से ही फोटो पर उनके तमाम फैंस द्वारा काफी लाइक और कमेंट्स आ चुके हैं, जिसमें उनके फैन्स भी उनको बर्थ-डे विश कर रहे हैं। 

 

PunjabKesari

 


इसके अलावा सोनम के पिता अनिल कपूर ने भी उन्हें एक तस्वीर शेयर कर जन्मदिन की बधाईं दी है। अनिल द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में एक जगह सोनम की बचपन की फोटो है, वहीं दूसरी तरफ वह अपने पेरेंट्स के साथ नजर आ रही है। तस्वीर शेयर करते हुए अनिल ने लिखा- 'जन्मदिन मुबारक हो, मैं आपको नहीं बता सकता कि हमें आप पर कितना गर्व हैं! हर साल की तरह, हर बार की तरह ये भी आपके लिए नया और रोमांचक भरा साल होगा! कभी न बदलो! तुम्हें प्यार!

 

PunjabKesari

 

बता दें, सोनम कपूर का जन्म मुंबई में 9 जून 1985 को हुआ था। सोनम कपूर के पिता बॉलीवुड के ‘झक्कास’ एक्टर अनिल कपूर हैं। दोनों फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में बड़े पर्दे पर साथ नजर आ चुके हैं। वहीं इन दिनों सोनम फिल्म द जोया फैक्टर की शूटिंग में बिजी है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News