प्रेग्नेंट हैं मिसेज अहूजा! भाई अर्जुन की फिल्म देखने पहुंची सोनम का दिखा बेबी बंप

5/17/2019 4:21:20 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' आज रिलीज हो गई है। बीती रात फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी जिसमें कई स्टार्स पहुंचे। लेकिन स्क्रीनिंग में सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं सोनम कपूर।

PunjabKesari, सोनम कपूर इमेज, सोनम कपूर फोटो, सोनम कपूर पिक्चर

बॉलीवुड की फैशन दिवा कही जाने वाली सोनम अक्सर अपने फैशन सेंस से सबको इंप्रेस करती हैं। वहीं, अपने फैशन के साथ-साथ सोनम प्रेग्नेंसी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं। हाल ही में एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला। 

PunjabKesari, सोनम कपूर इमेज, सोनम कपूर फोटो, सोनम कपूर पिक्चर

दरअसल, भाई अर्जुन की अपकमिंग फिल्म की स्क्रीनिंग पर सोनम ने अपने स्टाइल से सबका दिल जीत लिया, लेकिन जब वो फिल्म देखकर बाहर आईं तो फैंस के साथ फोटो खिंचवाते हुए उनका बेबी बंप दिखाई दिया।

PunjabKesari, सोनम कपूर इमेज, सोनम कपूर फोटो, सोनम कपूर पिक्चर

हालांकि, पैपराजी को पोज देते वक्त भी सोनम अपने पेट को छिपाते हुए नजर आईं और उनको सीढ़ियों से बहुत धीरे-धीरे उतरते हुए देखा गया। खैर अब ये तो सोनम ही जाने की इस बात में कितनी सच्चाई है। 

PunjabKesari, सोनम कपूर इमेज, सोनम कपूर फोटो, सोनम कपूर पिक्चर

बता दें की ऐसा पहली बार नहीं है कि सोनम की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आई हैं। दरअसल, बीते दिनों ये कपल एक लॉन्चिंग इवेंट में शामिल हुआ था। दरअसल, इस इवेंट में सोनम मस्टर्ड येलो कलर की ड्रेस के साथ मैचिंग जूते पहने नजर आईं थीं।

PunjabKesari, सोनम कपूर इमेज, सोनम कपूर फोटो, सोनम कपूर पिक्चर

तभी उनके जूते के लेस खुल गए, जिसके बांधने के लिए पति आनंद तुरंत नीचे बैठकर पत्नी के जूतों के लेस बांधने लगे। बस फिर क्या था सोनम के नहीं झुकने पर लोग उनके प्रेग्नेंट होने के कयास लगाने लगे। एक यूजर ने लिखा कि क्या सोनम प्रेग्नेंट हैं?

PunjabKesari, सोनम कपूर इमेज, सोनम कपूर फोटो, सोनम कपूर पिक्चर

उनका बेबी बंप दिख रहा है लेकिन कपड़ों से उन्होंने इसे बखूबी छुपा रखा है। इस इवेंट से सोनम और आनंद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं थीं। सोनम और आनंद की शादी को एक साल होने वाले हैं। दोनों ने 8 मई 2018 को शादी की थी। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News