सुशांत सिंह की मौत पर गर्लफ्रेंड और एक्स गर्लफ्रेंड को दोषी ठहराने पर फूटा सोनम कपूर का गुस्सा, कह डाली ऐसी बात

6/16/2020 8:53:29 AM

मुंबई. बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह की मौत के बाद लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। सुशांत की खुदकुशी के लिए उनके की करीबियों को शक के दायरे में लिया जा रहा है। सीधा-सीधा कहे तो उनके सुसाइड करने पीछे लोग उनसे जुड़े लोगों, उनकी गर्लफ्रेंड और एक्स गर्लफ्रेंड को ज़िम्मेदार बता रहे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस सोनम कपूर का गुस्सा आपे से बाहर हो गया है और लोगों की मनगढ़ंत बातों पर चुप्पी तोड़ी है।

PunjabKesari
सोनम कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा, किसी की मौत के लिए उसकी गर्लफ्रेंड, एक्स गर्लफ्रेंड, परिवार और करीबियों को दोषी ठहराना अज्ञानता है। सोनम के इस ट्वीट की बाद लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं कर रहे हैं। 

बता दें सुशांत सिंह ने 14 जून को आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत की खबर ने बॉलीवुड इंड्स्ट्री ही नहीं पूरे देश को हिला कर रख दिया। उनके निधन के बाद उनके फैंस और स्टार्स सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं।
View this post on Instagram

I hope you find peace

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on

सोनम कपूर ने भी उन्हें इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा "मैं उम्मीद करती हूं कि तुम्हें शांति मिले."


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News