दिन शगना दा चढ़याः सोनाक्षी सिन्हा के हाथों लगी पिया जहीर के नाम की मेहंदी, दुल्हन की तरह सजा पिता का घर ''रामायण''

6/22/2024 11:21:39 AM

 बॉलीवुड तड़का टीम. जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था, आखिर वो शुभ घड़ी आ ही गई है। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शादी का जश्न शुरू हो गया है और वह 23 जून को बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी। इसके लिए एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न सिन्हा का घर रामायण भी दुल्हन की तरह सज गया है। बीते दिन एक्ट्रेस की मेहंदी सेरेमनी मनाई गई, जहां पूरी सिन्हा फैमिली और जहीर का परिवार एक साथ नजर आया। अब प्री-वेडिंग फंक्शन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

जहीर-सोनाक्षी के दोस्त जफर अली मुंशी ने कपल की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज शेयर की हैं, जिसमें जहीर-सोनाक्षी को अपने करीबी दोस्तों के साथ फोटो खिंचवाते देखा जा सकता है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी और जहीर एक साथ पोज दे रहे हैं तो अन्य फोटो में कपल अपनी फैमिली के साथ नजर आ रहा है। ग्रुप फोटो में सोनाक्षी और जहीर के माता पिता यानी शत्रुघ्न सिन्हा-पूनम सिन्हा और इकबाल रतनसी नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस को सेल्फी क्लिक करते देखा जा सकता है। एक फोटो में सोनाक्षी अपने हाथों में होने वाले पिया के नाम की मेहंदी लगाए नजर आ रही हैं, जबकि जहीर ने भी अपनी दुल्हन के नाम की मेहंदी लगा रखी है।

PunjabKesari


लुक की बात करें तो इस फंक्शन में सोनाक्षी सिन्हा रस्ट कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जबकि जहीर फ्लोरल शर्ट और व्हाइट पैंट में काफी डैशिंग दिख रहे हैं। इस दौरान कपल के चेहरे पर शादी का ग्लो साफ देखा जा सकता है। फैंस कपल की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

 

बता दें, गुरुवार रात शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम के साथ होने वाले समधी के घर पहुंचे थे, जहां से उनकी मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News