सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खास पोस्ट, बेटी और दामाद को बताया- ''मेड फॉर ईच अदर'' कपल

7/3/2024 11:38:26 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां उन्हें नई जिंदगी की शुरूआत के लिए शुभचिंतकों से शादी की खूब बधाइयां मिली, वहीं कई यूजर्स कपल को जमकर ट्रोल भी करते नजर आए। इसी बीच सोनाक्षी के पिता ने अपने बेटी-दामाद के लिए एक पोस्ट किया है और बताया कि दोनों एक दूसरे के लिए बने हैं। शत्रुघ्न सिन्हा का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


शत्रुघ्न सिन्हा ने 2 जुलाई को अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट में लिखा, "सभी को उनके आशीर्वाद, प्यार और हार्दिक बधाई संदेशों के लिए धन्यवाद। लेकिन सबसे ज्यादा दिल छू लेने वाली बधाई महान अरुण शौरी बड़े भाई, राजनेता यशवंत सिन्हा और निश्चित रूप से सबसे योग्य मैग्सेसे पुरस्कार विजेता रवीश कुमार से 'मेड फॉर ईच अदर' कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को मिलीं।"

PunjabKesari

 

बता दें, सोनाक्षी सिन्हा की शादी के कुछ ही दिनों बाद शत्रुघ्न सिन्हा हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे। ऐसे में उनके फैंस उनके लिए काफी चिंतित हो उठे थे। हालांकि, बाद में बेटे लव ने बताया था कि उनके पिता डेली रुटीन के चैकअप के लिए अस्पताल में एडमिट हुए थे।


वहीं, सोनाक्षी सिन्हा की बात करें तो एक्ट्रेस पिछले 7 साल से एक्टर जहीर इकबाल को डेट कर रही थीं। दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की। मगर 23 जून को वह पल आया, जब दोनों ने शादी करने का फैसला किया। कपल ने उसी दिन शादी रचाई, जिस दिन दोनों की अखियां चार हुई थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News