सोनाक्षी की जहीर संग शादी को लेकर आलोचना कर रहे लोग, एक्ट्रेस ने परेशान होकर बंद किया कमेंट सेक्शन

6/24/2024 12:49:13 PM

मुंबई. एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अपने बांद्रा वाले अपार्टमेंट में जहीर इकबाल शादी संग कोर्ट मैरिज की। कपल की शादी और रिसप्शेन पार्टी की तस्वीरें हर तरफ छाई हुईं हैं। इस खास मौके पर सभी उन्हें बधाईयां दे रहे हैं, लेकिन कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। इस सब से परेशान हो सोनाक्षी और जहीर ने कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है। 

PunjabKesari
बता दें लोग सोनाक्षी को जहीर से शादी करने के लिए ट्रोल कर रहे हैं। लोग हिंदू और मुस्लिम एंगल के कारण आलोचना कर रहे हैं। कुछ तो ये भी कह रहे हैं कि कुछ वक्त बाद सूटकेट, फ्रिज या कुकर में एक्ट्रेस मिलेंगी। वहीं कुछ ये कह रहे हैं कि इनका जल्द ही तलाक हो जाएगा। इन्हीं सबसे परेशान होकर एक्ट्रेस ने कमेंट सेक्शन ही बंद कर दिया है।

PunjabKesari
जानकारी के लिए बता दें पहले खबरें थी कि शत्रुघ्न सिन्हा और परिवार इस शादी से खुश नहीं हैं, लेकिन बाद में पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने इन खबरों को खारिज कर दिया था। एक्टर ने कहा था कि हर पिता बेटी की शादी होने का इंतजार करता है। जब उसकी बेटी को उसके द्वारा चुने हुए दुल्हे को सौंप दिया जाता है। मेरी बेटी जहीर के साथ सबसे ज्यादा खुश दिखाई देती है। उनकी जोड़ी सलामत रहे।'

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur


Related News