गायिका उषा उत्थुप की ''द ग्लोबल देसी'' बुक की तारीफ

7/14/2021 4:08:23 PM

नई दिल्ली। पद्मश्री गायिका उषा उत्थुप का नाम यूं तो किसी परिचय का मोहताज नहीं है, लेकिन संगीत जगत में उनकी अपनी अनोखी आवाज़ के लिए पहचानी जाती हैं। 17 भारतीय भाषाओं और 8 विदेशी लैंग्वेज में गाना गा चुकीं पद्मश्री ऊषा उत्थुप को बुक पढ़ने का भी बेहद शौक है, कई नेशनल और इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर परफॉर्म कर चुकीं ऊषा उत्थुप ने अब तक कई किताबें पढ़ चुकी हैं पर उन्हें " द ग्लोबल देसी" नामक बुक बेहद दिलचस्प लगी। पसंदीदा लेखक संदीप भुटोरिया की किताब पढ़कर उषा उनकी किताब की विशेषता और उनके लेखन से काफी प्रभावित हुयी हैं। हालाँकि गायिका ने पुस्तक की प्रस्तावना भी लिखी हैं। 

 

बॉलीवुड की पॉप क्वीन उषा उत्थुप कहती हैं, “द ग्लोबल देसी, संदीप (भूटोरिया) ,के लिए यह बुक काफी दिल के करीब हैं;  और साथ ही यह हमारे संस्कृति को मानव जाती  के लिए ज्ञात और सबसे पुरानी तथा सबसे शानदार संस्कृति में से एक बनाता हैं। दुनिया की सबसे बेहतरीन पेशकश को दर्शाती हैं।"

 

जब हमने भुटोरिया से इस पुस्तक को लिखने के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, "मुझे यात्रा करना बेहद पसंद हैं स्पेशली नयी संस्कृति को डिस्कवर करना और नयी संस्कृति की खोज करना चूँकि मुझे अलग अलग लोगो से बात करना पसंद  हैं। मैं जहाँ भी घूमने जाता हूँ वहा पे अपने दिल में भारत को साथ लिए चलता  हूं।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Chandan


Recommended News

Related News