ड्रग्स केस में बेल मिलने के बाद सिद्धांत कपूर ने शेयर की पहली तस्वीर, बैंगलुरू से मुंबई लौटे शक्ति कपूर के बेटे

6/15/2022 10:25:30 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को 12 जून को ड्रग्स लेने के आरोप में बेंगलुरु में गिरफ्तार किया गया था। बैंगलुरु पुलिस ने रेव पार्टी में रेड डाली थी जहां से सिद्धांत समेत कई लोगों को गिफ्तार किया गया था। हिरासत में लेने के लगभग 24 घंटे बाद सिद्धांत को बेल मिल गई थी।

PunjabKesari

वहीं अब जमानत मिलने के बाद सिद्धांत ने अपने इंस्टा अकाउंट पर पहली पोस्ट शेयर की हैं। सिद्धांत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फ्लाइट बोर्ड करते हुए सेल्फी शेयर की। 

PunjabKesari

तस्वीर में वह अपनी एक फ्रेंड के साथ नजर आ रहे हैं जो उनके कंधे पर सिर रखे हैं। लुक की बात करें तो उन्होंने येलो जैकेट पहन रखी हैं। दोनों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा है। उन्होंने सेल्फी के साथ हार्ट, हाथ जोड़ने और नजर वाली इमोजी पोस्ट की। सिद्धांत फैंस को हिंट दे रहे हैं कि वह मुंबई वापस जा रहे हैं।

PunjabKesari

गौरतलब है कि पुलिस ने रविवार देर रात बेंगलुरु के द पार्क में रेव पार्टी में छापेमारी कर 7 ग्राम एमडीएमए क्रिस्टल और 10 ग्राम मारिजुआना जब्त किया था। पुलिस के मुताबिक, मेडिकल टेस्ट में सिद्धांत कपूर और अन्य आरोपी व्यक्तियों द्वारा कोकीन के सेवन की पुष्टि हुई।सिद्धांत कपूर पार्टी में बतौर डीजे बुलाए गए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News