''मेरे रॉकस्टार, मेरे बापू को जन्मदिन की शुभकामनाएं..शक्ति कपूर के बर्थडे पर बेटी श्रद्धा कपूर ने खास अंदाज में किया विश

9/3/2023 6:00:41 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं  और खुद से जुड़े अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस के पिता और दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर का बर्थडे है। तो इस मौके पर उन्होंने एक खास वीडियो शेयर कर अपने पिता को बर्थडे विश किया है। श्रद्धा का उनके पापा संग ये वीडयो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने पापा संग मस्ती मूड में नजर आ रही हैं। दोनों कैमरे के सामने बड़ी बड़ी आंखें निकाल रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर श्रद्धा कपूर ने लिखा- ''मेरे एकमात्र, मेरे परम रॉकस्टार, मेरे बापू को जन्मदिन की शुभकामनाएं।'' फैंस एक्ट्रेस के इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर शक्ति कपूर को बर्थडे भी विश कर रहे हैं।
 
काम की बात करें तो श्रद्धा कपूर की आखिरी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में देखा गया था। अब वह जल्द ही राजकुमार राव के साथ स्त्री 2 में नजर आएंगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News