लता मंगेशकर की भांजी लगती है श्रद्धा कपूर की मौसी तेजस्विनी कोल्हापुरे, एक्ट्रेस की बिकिनी तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश
10/16/2020 3:51:23 PM
मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर मासी और एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे के बारे में तो हर कोई जानता है। वह हाल ही में द कपिल शर्मा के शो में आईं थी। लेकिन आज हम इस पैकेज में श्रद्धा कपूर की छोटी मासी तेजस्विनी कोल्हापुरे की बात करेंगे। यह बात बेहद कम कम लोगों को पता होगी कि तेजस्विनी कोल्हापुरे पेशे से एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं। तेजस्विनी कोल्हापुरे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा पर कुछ बिंदास तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें देख आपके पसीने छूट जाएंगे। 40 साल कि तेजस्विनी कोल्हापुरे का जन्म 1 जनवरी 1980 में हुआ था। तेजस्विनी ने हाल ही में कुछ बेहद हॉट तस्वीरें शेयर की हैं जो साल 2012 की हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस बिकिनी ने नजर आ रही है। ब्लैक एंड व्हाइट इन तस्वीरोंमें उनका दिलकश अंदाज देखने वाला है।
सिंगर लता मंगेशकर से है कनेक्शन
मुंबई के महाराष्ट्र में पैदा हुईं तेजस्विनी का एक और तगड़ा कनेक्शन यह है कि वह लता मंगेशकर की भांजी लगती हैं।
करियर
तेजस्विनी पहले एयरलाइन कंपनी में काम करती थीं। बाद में मॉडलिंग करते हुए फिल्मों की ओर रुख किया। मॉडलिंग और फिल्मों में आने से पहले तेजस्विनी ने टीवी की दुनिया में कदम रखा था। सतीश कौशिक के निर्देशन में बने टीवी सीरियल 'मुझे चांद चाहिए' से तेजस्विनी ने टीवी पर डेब्यू किया। मॉडलिंग और फिल्मों में आने से पहले तेजस्विनी ने टीवी की दुनिया में कदम रखा था। सतीश कौशिक के निर्देशन में बने टीवी सीरियल 'मुझे चांद चाहिए' से तेजस्विनी ने टीवी पर डेब्यू किया। फिल्मों की बात करें तो तेजस्विनी ने अनुराग कश्यप की फिल्म 'पांच' साइन की।
फिल्म बनी तो जरूर, लेकिन थिएटर में रिलीज नहीं हो सकी। फिल्म में दिखाए हिंसा और भाषा पर तब खूब शोर मचा हालांकि यह फिल्म ऑनलाइन कुछ प्लेटफॉर्म्स पर जरूर है। साल 2013 में अनुराग कश्यप की ही फिल्म 'अगली' में भी तेजस्विनी नजर आईं।
इसमें उन्होंने एक डिप्रेस्डऔरत का किरदार निभाया था जो शराब के नशे में डूबी रहती थी। हालांकि, एक सच यह भी है कि अपने अब तक के करियर में तेजस्विनी ने 10 से अधिक फिल्मों में छोटे-बड़े रोल किए हैं, लेकिन उनका एक्टिंग करियर इतना अच्छा नहीं था। पर्सनल लाइफ की बात करें तो तेजस्विनी कोल्हापुरे शादीशुदा हैं। तेजस्विनी कोल्हापुरे ने पंकज सारस्वत से शादी की है। कपल की एक बेटी भी है।