Pics: येलो अनारकली सूट..महाराष्ट्रन नथ..झुमके...भाभी की गोद भराई में मराठी मुल्गी बन  श्रद्धा कपूर ने लूटी महफिल

1/6/2024 2:28:32 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने लुक्स को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल लुक तक श्रद्धा हर लुक के जरिए फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में श्रद्धा का खूबसूरत लुक देखने को मिला। मौका था उनकी भाभी शाजा मोरानी की गोद भराई का।

PunjabKesari

जहां श्रद्धा ने अपने ट्रेडिशनल लुक से सारी लाइमलाइट चुरा ली। लुक की बात करें तो श्रद्धा पीले कलर के अनारकली सूट में बला की खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने नेट का दुपट्टा लिया था।

PunjabKesari

लाइट मेकअप, माथे पर बिंदी, गुलाबी चिक्स, ग्लोसी लिप्स श्रद्धा के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। इसके अलावा महाराष्ट्रीयन नथ श्रद्धा के मराठी लुक में चार-चांद लगा रहे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

काम की बात करें तो 'तू झूठी मैं मक्कार' के हिट के बाद श्रद्धा कपूर जल्द ही 'स्त्री 2' और 'चंदू चैम्पियन' में नजर आएंगी। ये फिल्में अगले साल तक रिलीज होंगी। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News