फिल्म Street Dancer 3D की प्रमोशन करने कल जीरकपुर पहुंचेंगे वरुण धवन और श्रद्धा कपूर

1/17/2020 8:57:30 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्कः बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें वरूण और श्रद्धा की अपकमिंग फिल्म Street Dancer 3D अगले हफ्ते रिलीज होने वाली है। फिल्म ABCD 2 के बाद वरुण और श्रद्धा की जोड़ी दूसरी बार साथ काम कर रही है। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को पसंद आ रही है।
PunjabKesari
फैंस के लिए एक अच्छी खबर ये है कि वरूण और श्रद्धा कपूर शनिवार को चंडीगढ़ के पास जीरकपुर पहुंचेगी।
PunjabKesari
दरअसल जीरकपुर कॉस्मो माल में पहले पी वी आर सिनेमा की लॉन्च होगा। इस लॉन्च के मौके पर दोनों स्टार वहां मौजूद होंगे। वरुण धवन व रेमो डिसूजा पी वी आर लॉन्च के मौके पर स्ट्रीट डांसर की प्रोमोशन भी करते दिखाई देंगे।
PunjabKesari
स्ट्रीट डांसर 3डी की बात करें तो इसमें भारत-पाकिस्तान डांस राइवलरी पर बेस्ड है। यह 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। फिल्म में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के अलावा नोरा फतेही और प्रभुदेवा भी अहम रोल में हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News