शहनाज गिल के शो में पहुंचते ही हंसी से लोटपोट हुईं शिल्पा शेट्टी, 'पंजाब की कैटरीना' संग किया जमकर भांगड़ा

9/6/2023 10:30:27 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. कुछ ही सालों में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली शहनाज गिल अक्सर चर्चा में रहती हैं। वह इन दिनों अपने ओटीटी शो ' देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' में नजर आती हैं। इस चैट शो में शहनाज बॉलीवुड के बड़े स्टार्स का इंटरव्यू में लेती हैं। अब हाल ही में शहनाज गिल के शो में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी गेस्ट बनकर पहुंचीं, जहां दोनों के बीच खूब मस्ती और मजाक हुआ। पंजाब की कैटरीना ने शो के सेट से तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

 

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी लैमन कलर के आउटफिट पहन शो में खूबसूरती का तड़का लगाने पहुंची।

PunjabKesari

 

कानों में बड़े इयररिंग्स और खुले बालों में शिल्पा गजब की खूबसूरत लगीं।

 

PunjabKesari

 

वहीं शहनाज गिल इस दौरान मल्टीकलर स्लीवलेस क्रॉप टॉप और डेनिम पैंट में हमेशा की तरह गॉर्जियस दिखीं।

PunjabKesari

 

तस्वीरों में शहनाज शिल्पा संग मजेदार बाते करती नजर आ रही हैं। दोनों के बीच खूब हंसी ठिठोली हो रही हैं। चेयर पर बैठ दोनों लोटपोट होकर हंसती दिख रही हैं।

PunjabKesari


इतना ही नहीं  'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' के सेट पर शिल्पा ने शहनाज संग जमकर भांगड़ा भी किया। फैंस को दोनों हसीनाओं की ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं और वे कमेंट कर इन पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

PunjabKesari

 

बता दें कि शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म 'सुखी' में नजर आएंगी, जिसके प्रमोशन के लिए वह शहनाज गिल के शो में पहुंची थीं।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News