शहनाज ने जीता प्रॉमिसिंग फ्रेश फेस अवार्ड, ब्लैक ब्यूटी बन अर्जुन कपूर संग दिए पोज

7/31/2021 11:06:15 AM

मुंबई: विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस 13' में नजर आ चुकी  पंजाबी सिंगर और माॅडल शहनाज गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। जहां पहले शहनाज की पाॅपुलैरिटी  सिर्फ पंजाब तक सीमित थी वहीं अब वह  देशभर लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं।  चाहे शहनाज ने बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम नहीं किया पर उनको शो में आकर बहुत ज्यादा पॉपुलरिटी मिली। शहनाज गिल को जबरदस्त फैन फाॅलिंग मिली और समय के साथ-साथ ये पाॅपुलैरिटी बढ़ती ही गईं।

PunjabKesari

शहनाज के इंस्टा पर 7.8 मिलियन फाॅलोवर्स हैं।आए दिन उनके फैंस ट्विटर पर शहनाज के नाम का ट्रेंड चलाते रहते हैं। हाल ही में शहनाज ने एक और सम्मान जुड़  गया है। ये सम्मन पाकर शहनाज की खुशी का ठिकाना नहीं हैं। शहनाज हाल ही में प्रॉमिसिंग फ्रेश फेस अवार्ड से नवाजी गई।

PunjabKesari

उन्हें ये अवाॅर्ड एक्टर अर्जुन कपूर के हाथों मिला।इस दौरान की तस्वीरें शहनाज ने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं। शेयर की इन तस्वीरों में शहनाज ब्लैक ब्यूटी लुक में नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो एक्ट्रेस शहनाज वन शोल्डर ब्लैक गाउन में कमाल की लग रही हैं।

PunjabKesari

उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक और हाई बन से कंप्लीट किया है। इन तस्वीरों के साथ शहनाज ने लिखा-'मेरे छोटे से जीवन में कई ऐसे क्षण आए हैं, जहां मुझे कई प्रतिभाशाली महिलाओं से प्रेरणा मिली है और आज यह अवार्ड प्राप्त करना वास्तव में सम्मान की बात है।

PunjabKesari

हमेशा के लिए मनोरंजन करने के वादे के साथ मैं विनम्रतापूर्वक ET इंस्पायरिंग विमेन फ्रेश फेस अवार्ड स्वीकार करती हूं। फैंस शहनाज की इन तस्वीरों को साथ पसंद कर रहे हैं। इसके साथ वे शहनाज को बधाई भी दे रहे हैं।'  

PunjabKesari

काम की बात करें तो शहनाज जल्द ही हौंसला रख फिल्म में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ दिलजीत दोसांझ, सोनम बाजवा और गिप्पी गरेवाल के बेटे हैं। इसके अलावा शहनाज एक बार फिर सिद्धार्थ के साथ नए म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News