शहनाज गिल ने भाई को गिफ्ट की चमचमाती मर्सिडीज कार, बहना का धन्यवाद कर बोले शहबाज- ''तुम दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हो''

8/2/2023 12:30:36 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'बिग बॉस 13' में नजर आई शहनाज गिल के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। एक्ट्रेस ने बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपनी अच्छी पहचान बनाई हैं। ऊंचाइयों को छू रही शहनाज अपनी फैमिली के लिए भी प्राउड गर्ल साबित हो रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने भाई शहबाज बदेशा को एक बेहद कीमती गिफ्ट दिया है, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

PunjabKesari


शहनाज ने अपने भाई शहबाज बदेशा को नई मर्सिडीज कार तोहफे में दी है, जिसका वीडियो बदेशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा, 'नई गाड़ी के लिए थैंक्यू बहन शहनाज गिल।' इस वीडियो में शहबाज चमचमाती कार की डिलीवरी लेते नजर आ रहे हैं। यह एक शानदार ब्लैक मर्सिडीज है।

 <

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SHEHBAZ BADESHA (@badeshashehbaz)


वहीं, एक और वीडियो शेयर कर शहबाज ने लिखा- 'नए खिलौने के लिए धन्यवाद मेरी बहन. तुम इस दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हो।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SHEHBAZ BADESHA (@badeshashehbaz)

बता दें, शहनाज द्वारा भाई को गिफ्ट की गई इस मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास कार की कीमत 74.95 लाख से 88.86 लाख रुपये है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News