'ये तो काजोल-ऐश्वर्या का मिश्रण है..आशा भोसले की नातिन की खूबसूरती की चर्चा, इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो

1/4/2024 3:35:59 PM

मुंबई. बॉलीवुड स्टार्स और उनके बच्चे अक्सर अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। स्टार्स किड्स खूबसूरती के मामले में अपने पेरेंट्स को भी टक्कर देते नजर आते हैं। वहीं अब हाल ही में लीजेंड्री सिंगर आशा भोसले के साथ उनकी नातिन जनाई भोसले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जनाई अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीत रही हैं। खास बात तो यह है कि लोगों को उनकी शक्ल पर एक साथ दो दो एक्ट्रेसेस की झलक दिखाई दे रही है। 

PunjabKesari

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जनाई अपनी दादी के साथ पोज दे रही हैं। वह ग्रीन कलर की साड़ी और खुले बालों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इस वीडियो पर लोगों के खूब कमेंट आ रहे हैं और वे जनाई की खूबसूरती पर प्यार बरसा रहे हैं। 

PunjabKesari
एक यूजर ने कमेंट में लिखा- ''ये लड़की काजोल और ऐश्वर्या का मिश्रण है।'' दूसरे लिखा, ''ये तो काजोल ही लग रही है।'' किसी ने कहा- 50% काजोल और 50% ऐश्वर्या। अन्य ने लिखा, ''उनकी पोती तो कमाल लग रही है।'' ऐसे ही कमेंट सेक्शन में लोगों के ढेरों कमेंट्स की बाढ़ आ गई। 

PunjabKesari
बता दें, आशा भोसले की नातिन जनाई भी एक सिंगर हैं। उनकी भी आवाज काफी शानदार है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News