महेश आनंद के निधन पर बोले शक्ति कपूर, 'सेट पर भी पीते थे शराब'

2/10/2019 1:37:45 PM

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। 80 और 90 के दशक के मशहूर विलेन महेश आनंद का 57 साल की उम्र में निधन हो गया है। शनिवार को वह अपने यारी रोड स्थित घर पर मृत पाए गए हैं। महेश के निधन की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। खबरों के मुताबिक उनका मृत शरीर पोस्टमार्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल में रखा गया है। हाल ही में शक्ति कपूर ने महेश को लेकर बातचीत की।

 

PunjabKesari

 

शक्ति ने बताया, 'महेश काम न मिलने के चलते काफी डिप्रेस रहता था और उसे शराब की लत लग चुकी थी। वो नशे में लोगों को फोन मिला देता था। पहलाज जी ने उसे फिल्म के क्लाइमैक्स से कुछ मिनटों पहले एक रोल दिया था जो उसने अच्छे से निभाया। फिल्म की शूटिंग के दौरान पहलाज जी ने उन्हें शराब पीने से मना भी किया था लेकिन महेश ने उनकी बिल्कुल नहीं सुनी। मैं भी महेश को दारु पीने के लिए मना करता था और मैंने उसे शराब को छोड़ने के लिए भी कहा था क्योंकि कुछ साल पहले बॉलीवुड एक्टर गेविन पैकार्ड भी शराब की लत के कारण अपनी जिंदगी खो बैठे थे।

 

PunjabKesari

 

बता दें कि महेश को आखिरी बार गोविंदा स्टारर फिल्म ‘रंगीला राजा’ में देखा गया था। उनकी यह फिल्म इसी साल 18 जनवरी को रिलीज हुई थी। महेश ने बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है, जिनमें गोविंदा, सनी देओल, संजय दत्त, अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News