अबराम संग शाहरुख ने लालबागचा राजा के दरबार में लगाई हाजरी, बप्पा के पैर छूकर बाप-बेटे ने लिया आशीर्वाद

9/22/2023 11:34:57 AM

मुंबई. बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान हर साल गणेश उत्सव धूमधाम से मनाते हैं। इस बार भी वह गणेशोत्सव के मौके पर बप्पा की भक्ति के रंग में रंगे दिख रहे हैं। एक्टर ने अपने घर पर गजानन की स्थापना की। इसके बाद वह मुकेश अंबानी के घर भी गणपति पूजा में शामिल हुए। वहीं, अब हाल ही में जवान एक्टर बेटे अबराम संग अंधेरी के राजा लाल बागचा राजा के दर्शन करने पहुंचें, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान ने लाल बागचा राजा के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

PunjabKesari

 

पापा का देखा-देखी अबराम ने भी  बप्पा के पैर छुए और माथे पर तिलक लगवाया। इस दौरान जहां शाहरुख व्हाइट कुर्ता में नजर आए। वहीं उनके बेटे लाल कुर्ते में बेहद क्यूट लग रहे हैं। 


राजा के दर्शन के बाद मंदिर परिसर ने शाहरुख खान को किताब भी भेंट की। एक्टर की ये तस्वीरें उनके फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।

PunjabKesari


काम की बात करें तो शाहरुख खान को हाल ही में फिल्म जवान में देखा गया। फिल्म में एक्टर की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई। वहीं मूवी ने भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई। फिल्म का निर्देशन एटली कुमार ने किया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News

Recommended News