शाहरुख खान की ''डंकी'' देख डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने की दिल खोलकर तारीफ, बोले ''मजा आ गया''

12/22/2023 4:41:09 PM

नई दिल्ली। राज कुमारी हिरानी की डंकी सिनेमाघरों में रिलीज होने के साथ कुछ ही समय में दर्शकों के दिलों पर राज करने लगी। जहां फिल्म को दुनिया भर से भरपूर प्यार मिल रहा है, वहीं अब इसे निर्देशक अनुभव सिन्हा से भी सरहाना मिली हैं। दरअसल हाल में अनुभव सिन्हा ने अपने ऑफिस के सभी लोगों के साथ फिल्म देखी और वह बेहद खुश लग रहे थे। निर्देशक ने फिल्म की शानदार कहानी, राजकुमार हिरानी के निर्देशन और कलाकारों के प्रदर्शन की प्रशंसा की। बता दें, अनुभव सिन्हा रा. वन में शाहरुख के साथ काम कर चुके हैं, पर फिर भी वो फिल्म में निभाई भूमिका के प्रति शाहरुख की कमिटमेंट की जमकर तारीफ करने से नहीं चुके।

अनुभव सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया पर अपना उत्साह जाहिर करते हुए थिएटर से पूरी टीम के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने आगे कैप्शन में लिखा-

"दफ़्तर से आज तीस लोग गये DUNKI देखने। मज़ा आ गया। राजू की सहजता से ईर्ष्या होती है। निर्देशक के लिए सहज होना सबसे मुश्किल काम होता है। पन्नू साहब ने कमाल काम किया है। दरअसल सारे एक्टर कमाल हैं। वो सारे एक्टर जिनसे मैं एक सीन की बात करता हूँ उन्हें उस एक्टर का सीन जा के देखना चाहिए जो शाहरुख़ का immigration interview करता है। कमाल। माफ़ी मुझे अभी तक नाम पता नहीं है। पता कर लूंगा। विक्की ने बहुत बढ़िया काम किया है। फ़िल्म हंसाती है, रुलाती है और साथ साथ घर आती है।


शाहरुख़ के बारे में क्या कहूं। मैं खुशनसीब हूं कि मैंने उसके साथ ५ साल काम किया। अब मुझे पता नहीं है कि मैं उस शख़्स को ज़्यादा पसंद करता हूं या उस एक्टर को। वो शख़्स इतन बड़ा स्टार है इतना बड़ा कि किसी भी देश में जाओ हिंदुस्तान को लोग उसके नाम से जानते हैं। पर फिर भी हर सीन में अपना सब कुछ डाल देना कोई उस से सीखे। छोटा सीन हो या बड़ा। सब कुछ डाल देता है। अपना सीन हो या किसी और का। उफ़। किसी और के सीन में महत्व का एक कोना पकड़ लेना कोई उस से सीखे।


जा के देखें। ये स्वैग वाली फ़िल्म नहीं है। उन फ़िल्मों में स्टार आप से दूर खड़े होके करतब दिखाते है। ये वो फ़िल्म है जिसमें किरदार पास आ के बैठ जाते हैं और छू पाते हैं आपको। ज़िंदाबाद राजू।
पिछले दिनों लंदन में ही एक अफ़ग़ान टैक्सी वाले सी बात चीत हुई। वो डंकी करके लंदन गया था २५ साल पहले। अब लंदन का पासपोर्ट है उसके पास। मैंने पूछा वापस जाने का में होता है? उसने एक साँस नहीं ली और बोला ‘बिलकुल’। अपना देश अपना होता है। देखिए।"

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anubhav Sinha (@anubhavsinhaa)

डंकी में शानदार कास्ट है, जिसमें शाहरुख खान के साथ-साथ सुपर टैलेंटेड अभिनेता बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर द्वारा रंगीन किरदार निभाए गए हैं। जीओ स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की प्रस्तुति, राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित, अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित, डंकी  अब रिलीज हो चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyotsna Rawat


Recommended News

Related News