एक्स-गर्लफ्रेंड से माफी मांगने सात समंदर पार पहुंचा टीवी का ये एक्टर, वीडियो वायरल

3/31/2019 3:49:01 PM

मुंबई: टीवी एक्टर शहीर शेख का एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में  वह अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड से माफी मांगते दिखाई दे रहे हैं। वहीं उनकी गर्लफ्रेंड ने भी शहीर माफी को स्वीकार करते हुए उन्हें गले लगा लिया। बता दें कि शाहीर की यह गर्लफ्रेंड इंडोनेशियन सिंगर और एक्ट्रेस आयु टिंग टिंग हैं। दोनों साल 2015 में खास रिश्ता साझा करते थे और दोनों का ब्रेक-अप साल 2016 में हो गया था।  

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Nah kan Mimin Gak PHP... Siapa yang hatinya seneng bahagia ngacung hayoooo😁❤️❤️😆😆🎉🎉. . . #IndonesiaKeren4

A post shared by ANTV (@antv_official) on Mar 29, 2019 at 6:56am PDT

दरअसल, शाहीर और आयु एक इवेंट का हिस्सा बने थे। इसके लिए दोनों ने रोमांटिक परफॉर्मेंस दी थी। परफॉर्म करने के बाद शाहीर ने माइक लिया और अचानक ब्रेकअप कर लेने के लिए सबके सामने स्टेज पर ही आयु से माफी मांगी। शाहीर ने कहा कि उन दोनों को मिले और बात किए काफी लंबा समय हो गया है। दोनों ही अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं लेकिन फिर भी वह इस बात के लिए सॉरी फील करते हैं कि उनके कारण आयु दुखी हुईं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Tambahin ahh yang masih baper.... mana suaranya fans berat Ayu-Shaheer??? Tatapan kak @ayutingting92 itu loh dalem penuh maknaa😆❤️❤️ . . #INDONESIAKEREN4 #SHOWKEREN2019

A post shared by ANTV (@antv_official) on Mar 29, 2019 at 9:02am PDT

उन्होंने कहा कि उनका कभी भी आयु को हर्ट करने का कोई इरादा नहीं था। शाहीर ने आयु का हाथ पकड़ते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह उन्हें माफ कर देंगी। वहीं शाहीर की ये बातें सुनकर आयु स्माइल करती हैं और पास्ट भुलाने को कहती हैं। इसके बाद वह और शहीर एक-दूसरे को प्यार से हग करते हैं। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

That Smile...🥰 . . Happy Sunday Lovers... #antvkeren

A post shared by ANTV (@antv_official) on Mar 30, 2019 at 11:44pm PDT

वर्कफ्रंट की बात करें शाहिर इन दिनों स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ते हैं प्यार के' में नजर आ रहे हैं। सीरियल में उनके अपोजिट रिहा शर्मा हैं। सीरियल को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News