ससुराल पहुंचते ही संस्कारी बहू की तरह टीवी की 'पार्वती' ने संभाली सारी जिम्मेदारी,पहली रसोई पर बनाया स्पेशल आम शीरा

4/24/2024 3:01:32 PM


मुंबई: 'देवों के देव महादेव' की पार्वती यानि एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने इसी साल अपने प्यार  बॉयफ्रेंड विकास  पराशर  के साथ शादी रचाई थी। शादी के बाद सोनारिका ने पति संग पहली होली मनाई। इसके साथ ही शादी के बाद वह हनीमून पर चली गई। खैर अब सोनारिका हनीमून से लौट आईं और आते ही उन्होंने संस्कारी बहू की तरह घर की सारी जिम्मेदारी उठा ली। ससुराल पहुंची एक्ट्रेस ने शादी के बाद की सारी रस्में निभाईं। एक रस्म के तहत सोनारिका ने ससुराल में अपनी 'पहली रसोई' भी बनाई।

PunjabKesari

 

सोनारिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी पहली रसोई के लिए एक स्पेशल आम शीरा बनाते हुए एक वीडियो शेयर किया। इस दौरान टीवी की पार्वती येलोगोल्डन गोटा पट्टी वाले सलवार सूट में खूबसूरत दिखीं।

PunjabKesari

 

इस सूट के साथ उन्होंने रेड बनारसी दुपट्टा पेयर किया।सोनारिका ने अपने लुक को चूड़ियों, अंगूठियों और इयररिंग्स से पूरा किया था। उन्होंने अपने लुक को रेड बिंदी के साथ कंप्लीट किया था और अपने बालों को पीछे की ओर पोनी में बांधा था। अपनी पहली रसोई के लिए सोनारिका ने सूजी का हलवा बनाया था लेकिन एक ट्विस्ट के साथ।

PunjabKesari

 

उन्होंने अपने हलवे में आम की प्यूरी डाली थी इसने स्वाद को कई गुना बढ़ा दिया था। इसके बाद सोनारिका ने हलवा परोसा और उसे गुलाब की पंखुड़ियों से सजाया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonarika Bhadoria (@bsonarika)

 

होली के मौके पर सोनारिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने ससुराल वालों के साथ अपने पहले होली उत्सव की तस्वीरें पोस्ट की थीं। एक तस्वीर में हम देख सकते हैं कि अभिनेत्री अपने पति विकास के पैर छू रही हैं और आशीर्वाद मांग रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonarika Bhadoria (@bsonarika)

सोनारिका भदौरिया की मुलाकात अपने पति विकास पाराशर से एक जिम में हुई थी। वह उनके भाई के दोस्त थे। दोनों के बीच तुरंत ही दोस्ती हो गई और जल्द ही उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। सगाई करने से पहले दोनों ने सात साल तक डेट किया। वहीं 18 मार्च को कपल ने रणथंभौर, राजस्थान के शाही किले में शादी रचाई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News