सपना चौधरी ने रणबीर कपूर की फिल्म ''शमशेरा'' के गाने ''फितूर'' पर किया डांस, ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत दिखी ''हरियाणवी क्वीन''
7/12/2022 5:07:00 PM
मुंबई. हरियाणवी डांसर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। सपना फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में सपना ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सिंगर रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'शमशेरा' के गाने 'फितूर' पर डांस करती नजर आ रही हैं। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
वीडियो में सपना व्हाइट एंड गोल्डन ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही है। इसके साथ सपना ने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया हुआ है। डांसर ने व्हाइट और गोल्डन जूलरी पहनी हुई है और लाइट मेकअप किया हुआ है। इस लुक में सपना बेहद खूबसूरत लग रही है। सपना रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'शमशेरा' के गाने 'फितूर' पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
बता दें रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में फिल्म के ट्रेलर ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया। अब फिल्म का गाना 'फितूर' रिलीज किया गया है, जिसे लोग काफी प्यार दे रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर डबल रोल में नजर आएंगे। फिल्म में रणबीर के अलावा वाणी कपूर, संजय दत्त भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।