Mumma''s Boy: मां सलमा संग सलमान का प्यार भरा मूमेंट, कभी गालों को तो कभी नाक पर Kiss करते दिखे ''भाईजान''

2/24/2024 12:08:30 PM

मुंबई: बाॅलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान अपनी मां सलमा के बेहद ही करीब हैं। उन्हें अक्सर मां सलमा पर प्यार लुटाते देखा जाता है। इसी बीच मां-बेटे के क्यूट मूमेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है।

PunjabKesari

 

वीडियो में यूं तो सलमान अपनी मां सलमा खान के साथ-साथ भांजे आहिल और भांजी आयत पर खूब सारा प्यार लुटाते दिख रहे हैं लेकिन लोगों का ध्यान सबसे अधिक वो झलक खींच रहा जिसमें मां-बेटे एक-दूसरे को किस करते दिख रहे हैं। दरअसल, सलमान खान ने  सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग मैच के दौरान का वीडियो शेयर कर किया।

PunjabKesari

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शारजाह में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) सीजन 10 के पहले मैच में शामिल होने से पहले सलमान अपने इन परिवार वालों से मिलते दिखे हैं। सबसे पहले वह अपनी मां से मिलते हैं।

PunjabKesari

वह  उन्हें प्यार से गालों और नाक पर किस करते नजर आए। उनकी मां सलमा भी उन पर खूब स्नेह लुटाती नजर आईं।

PunjabKesari

इसके बाद वह भांजे आहिल और भांजी आयत की ओर बढ़े, जो अपने मामू को फ्रेंच फ्राइज खिलाते दिए। सलमान खान का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

 वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान आखिरी बार कटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ 'टाइगर 3' में नजर आए थे। अब सलमान अपनी फिल्म विष्णुवर्धन की 'द बुल' में नजर आएंगे।

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News