कृष्णा राज कपूर के निधन से दुखी हुए सलमान, लिखा इमोशनल मैसेज

10/2/2018 10:45:03 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर और लेजेंड फिल्ममेकर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का बीते दिन 87 साल की उम्र में निधन हो गया। सोमवार सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। जिसके बाद से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी। इसके बाद कृष्णा राज कपूर को अंतिम श्रद्धांजलि देने उनके घर पर बॉलीवुड के कई सितारों का तांता लगा। लेकिन सलमान खान यहां पर तो नहीं जा पाए लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल मैसेज देकर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी।

 

सलमान खान ने ट्वीट करके लिखा- 'मैं और मेरी मां आपको बहुत मिस करेंगे कृष्णा आंटी'।बात दें, सलमान खान तो नहीं लेकिन उनके पिता सलीम खान और सलमा खान ने चेंबूर स्थित घर में पहुंच कर कपूर परिवार को सांत्वना दी। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News