अब सलमान खान के वकील श्रीकांत शिवड़े का हुआ निधन, हिट एंड रन केस में भाईजान को दिलाई थी जीत

1/20/2022 10:37:10 AM

 बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से बीते कुछ दिनों से लगातार बुरी खबरे सामने आ रही हैं। दो दिनों पहले वरुण धवन के ड्राइवर मनोज कुमार का निधन और फिर टीवी एक्टर शहीर शेख के पिता के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। वहीं अब खबर है कि सलमान खान के वकील श्रीकांत शिवड़े का 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 

 

PunjabKesari


श्रीकांत शिवड़े वही वकील हैं जिन्होंने सलमान खान को सबसे विवादास्पद और हाई-प्रोफाइल हिट एंड रन मामले में जीत दिलाई थी। सलमान खान के अलावा वकील ने एक्ट्रेस शाइनी आहूजा का भी प्रतिनिधित्व किया था, जिन्हें मुंबई पुलिस ने वर्ष 2009 के दौरान बलात्कार के एक मामले में दोषी ठहराया था।

 

बता दें वकील श्रीकांत शिवड़े काफी समय से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। 19 जनवरी, 2022 की रात श्रीकांत का निधन हो गया। इस बात की पुष्टि एडवोकेट श्रीकांत शिवाडे के अधीन काम कर रहे एक जूनियर ने की है। 


जूनियर ने बताया कि वकील ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही पुणे के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। वकील के परिवार में उनकी मां, पत्नी और दो बच्चे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News