देवर सलमान संग ''मस्त मस्त दो नैन'' पर अरबाज की नई बीवी शूरा का डांस, सौतेले बेटे अरहान को खिलाया पहला केक

12/25/2023 11:12:25 AM

मुंबई: खान फैमिली में इस समय जश्न का माहौल है। हो भी क्यों ना आखिर उनके बड़े बेटे अरबाज खान ने दोबारा घर जो बसा लिया है। अरबाज खान ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान संग शादी रचा ली है। रविवार (24 दिसंबर) को बहन अर्पिता ने अरबाज के लिए शानदार आयोजन रखा, जहां फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे पहुंचे। शादी के फंक्शन से जुड़े कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

PunjabKesari

 

अब इस शादी के फंक्शन से एक शानदार वीडियो सामने आया है जिसमें अरबाज की वाइफ शूरा सलमान खान के साथ 'तेरे मस्त मस्त दो नैन' पर डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो में अरबाज के बेटे अरहान भी डांस करते दिख रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Koimoi.com (@koimoi)

 

इसके अलावा इस शादी का एक और इनसाइड वीडियो सामने आया है जिसमें अरबाज और शूरा शादी के बाद केक कटिंग करते दिख रहे हैं। केक काटकर शूरा सबसे पहले केक का पीस अरबाज के बेटे अरहान को खिलाती हैं। शूरा का ये जेश्चर सबको खूब पसंद आ रहा है। शादी में अरहान भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

 

बता दें कि इससे पहले अरबाज जॉर्जिया को डेट कर रहे थे लेकिन हाल ही में दोनों के अलग होने की खबरें भी आईं। एक इंटरव्यू में ज़र्जिया ने बताया कि वह केवल 23 साल की थीं जब उन्होंने अरबाज को डेट करना शुरू किया। उन्होंने कहा था उनसे डेट की वजह से वो अपनी यंग लाइफ को खुलकर नहीं जी पा रही थीं। इससे पहले साल 2017 में अरबाज और मलाइका अरोड़ा का तलाक हुआ था।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News