सलमान खान और अर्पिता की बेटी ने परिवार संग धूमधाम से मनाया बर्थडे, मामा-भांजी ने मिलकर काटा थ्री-टियर केक
12/27/2023 10:26:24 AM
बॉलीवुड तड़का टीम. हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार सलमान खान का आज बर्थडे है। भाईजान 27 दिसंबर को पूरे 58 साल के हो गए हैं। एक्टर हर बार अपना बर्थडे पनवेल वाले फार्म हाउस में सेलिब्रेट करते हैं, लेकिन इस बार भाईजान ने अपना यह जन्मदिन परिवार और दोस्तों के साथ बहन अर्पिता खान के घर पर सेलिब्रेट किया और भांजी आयत के साथ मिलकर केक काटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मामा-भांजी का ये वीडियो फैंस का खूब दिल जीत रहा है।
Latest : The Birthday Boy #SalmanKhan with Cake ❤️#HappyBirthdaySalmanKhanpic.twitter.com/YdI9qW6h4x
— Its Raj..! (@LoyalSalmanFan1) December 26, 2023
दरअसल, सलमान खान की भांजी आयत खान का भी आज जन्मदिन है। जहां भाईजान 58 साल के हो गए हैं तो वहीं उनकी भांजी 4 साल की हो गई हैं। इसलिए यह उनके परिवार के लिए ग्रैंड सेलिब्रेशन होता है।
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान ने अपनी भांजी आयत के साथ मिलकर थ्री-टियर केक काटा। इस पर आसपास खड़े लोग तालियां बजाते नजर आए। इस दौरान भाईजान ब्लैक शर्ट और मैचिंग जैकेट में गजब दिखे। वहीं, उनकी भांजी रेड आउटफिट में बेहद क्यूट दिखीं। वह अपने पापा आयुष शर्मा की गोद में नजर आईं। वहीं अर्पिता खान भी अपनी बेटी के साथ दिखाई दीं।Megastar celebrations #SalmanKhan #HappyBirthdaysalmankhan pic.twitter.com/O1nyKrDJzt
— Ifty khan (@Iftykhan15) December 26, 2023
सलमान खान और उनकी भांजी आयत शर्मा के बर्थडे सेलिब्रेशन में अरबाज खान, अरहान खान, हेलन, अलवीरा, यूलिया वंतूर और बॉबी देओल भी नजर आए।