इंशाल्लाह अब ईद पर नहीं होगी रिलीज, सलमान ने ट्वीट करके कहा 'मिलने जरूर आऊंगा'

8/26/2019 2:16:02 PM

बॉलीवुड तड़का टीम। बॉलीवुड स्टार सलमान खान के फैंस के लिए ईद का मतलब उनकी फिल्म से ही होता है। इस बार फैंस को उनकी फिल्म इंशाअल्लाह का इंतज़ार था लेकिन उन फैंस के लिए एक बैड न्यूज़ आ रही है। सलमान खान और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म इंशाल्लाह अब ईद पर रिलीज नहीं होगी। सलमान खान ने ईद 2020 से इसकी रिलीज़ की तारीख को आगे बढ़ा दिया हैं। सलमान ने रविवार देर शाम अपने हैंडल से खबर को ट्वीट किया और बताया कि 'संजय लीला भंसाली की फिल्म आगे बढ़ रही है पर मैं ईद 2020 पर आपसे मिलने जरूर आऊंगा।'

 

कल ही आलिया भट्ट को निर्देशक संजय लीला भंसाली के ऑफिस में देखा गया था। फिल्म जबसे अनाउंस हुई है तभी से चर्चा में हैं। इसके अलावा सलमान के ईद पर इस फिल्म को रिलीज करने की अनाउंसमेंट सुनकर रोहित शेट्टी ने अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर 'सूर्यवंशी' की रिलीज को भी टाल दिया था। सूर्यवंशी 27 मार्च को रिलीज़ होने के लिए तैयार है लेकिन इंशाल्लाह के लिए नई डेट आना बाकी है। 

PunjabKesari

सलमान की इस फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ तो नहीं पता है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि सलमान 40 साल के बिजनिसमैन की भूमिका निभाएंगे जो "दिल से जवान" है और अमेरिका के ऑरलैंडो में रहता है और आलिया 20 साल की लड़की की भूमिका निभाएंगी, जो गंगा नदी के किनारे बसे किसी शहर से आती है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News