क्रिकेटर की एक्ट्रेस पत्नी ने कोल्हापुर में आई बाढ़ की तस्वीरें की शेयर, लोगों ने किया ट्रोल

8/9/2019 4:14:22 PM

बॉलीवुड तड़का टीम.  महाराष्ट्र के कई शहर भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें से सबसे ज्यादा खराब हालत कोल्हापुर शहर की है। ऐसे में क्रिकेटर जहीर खान की एक्ट्रेस पत्नी सागरिका घाटगे ने वहां की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। हालांकि, इसके बाद से वह कुछ यूजर्स के निशाने पर हैं और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। 

 

PunjabKesari

दरअसल, सागरिका घाटगे ने कोल्हापुर न्यू पैलेस की फोटो पोस्ट की है। तस्वीर में पूरा कोल्हापुर बाढ़ की चपेट में नजर आ रहा है। एक्ट्रेस सागरिका ने इसका कैप्शन देते हुए लिखा है कि "कोल्हापुर में बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित और बेघर हुए हुए। आशा और प्रार्थना करती हूं कि यह जल्द खत्म हो जाए"। 

PunjabKesari

वहीं, कई यूजर ने बाढ़ को लेकर गहरी चिंता जाहिर की है। लोगों ने लिखा है कि इस तकलीफ में जो लोग साथ दे रहे हैं उनका शुक्रिया। बाकई में हालत बहुत खराब है। जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। 

PunjabKesari

दूसरी तरफ, एक यूजर ने लिखा है कि इन एक्ट्रेस को सिर्फ महाराष्ट्र की ही बाढ़ क्यों नजर आती है। यूपी-बिहार में बाढ़ आने पर इनकों इतनी चिंता नहीं होती। वहीं, एक अन्य यूजर ने सागरिका के लिए लिखा है कि 'मैम, आप क्या कोल्हापुर से हो"। 

 

PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि सागरिका घोटगे कोल्हापुर से ही ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने क्रिकेटर जहीर खान से 2017 में शादी की है। एक्ट्रेस सागरिका को शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' से सुर्खियां मिली थी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News