ब्लैक बिकिनी में रुबीना दिलाइक ने ढाया कहर, पति अभिनव की गोद में बैठ यूं दिए पोज

11/16/2021 4:45:34 PM

मुंबई: 'बिग बाॅस 14' की विनर और  टीवी सीरियल 'शक्ति : अस्तित्व के अहसास की' में किन्नर बहू का रोल निभाकर फेमस हुई रुबीना दिलाइक हाल ही में पति 
अभिनव शुक्ला संग मालदीव में वेकेशन एंजाॅय करने गई थीं। रुबीना पति अभिनव  के 39वें  बर्थडे के मौके पर मालदीव गया था। अपने इस ट्रिप से कपल ने कई तस्वीरें शेयर की थी जिन्होंने खूब तहलका मचाया था।

PunjabKesari

वहीं अब मालदीव से लौटने के बाद अभिनव इस ट्रिप को काफी मिस कर रहे हैं तभी तो उन्होंने वेकेशन की एक थ्रोबैक तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। भले ही ये तस्वीर पुरानी है पर इसने सामने आते ही तहलका मचा दिया।

PunjabKesari

तस्वीर में रुबीना का बिकिनी लुक देखने को मिल रहा है। लुक की बात करें तो रुबीना पूल किनारे ब्लैक बिकिनी में टोन्ड बाॅडी दिखा रही हैं। बिकिनी के साथ बड़ी-सी हैट लगाए दिख रही हैं।

PunjabKesari

वहीं अभिनव शर्टलेस दिख रहे हैं। तस्वीर में रुबीना अभिनव की गोद में बैठकर पोज देती नजर आ रही हैं। फैंस कपल की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो रुबीना जल्द ही पंजाबी सिंगर इंदर चहल के साथ म्यूजिक वीडियो शाहरुख खान में नजर आएंगी। इसके अलावा रुबिना फिल्म अर्ध से बाॅलीवुड  में भी डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें उनके साथ हितेन तेजवानी और राजपाल यादव हैं। 

पर्सनल लाइफ की बात करें तो रुबीना ने 21 जून,2018 को लॉन्गटाइम बाॅयफ्रेंड अभिनव शुक्ला से शादी की थी। रुबीना और अभिनव की पहली मुलाकात गणपति पूजा के दौरान हुई थी। दरअसल दोनों के एक कॉमन फ्रेंड ने उन्हें अपने घर पर गणेश पूजा में बुलाया था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News