सलमान, शाहरूख और आमिर को लेकर रोहित शेट्टी ने कही इतनी बड़ी बात

1/13/2019 12:25:53 AM

मुंबईः बॉलीवुड में हाल के समय में खान त्रिमूर्ति शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान को फिल्मों को लेकर अक्सर अच्छी बुरी बातें हो रहीं हैं। शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी हासिल नहीं कर सकी हैं। वर्ष 2018 में सलमान खान की रेस-3 ने औसत व्यापार किया जबकि आमिर खान की ‘ठग्स आफ हिंदोस्तान’ और शाहरुख खान की ‘जीरो’ फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद से यह कहा जाने लगा है कि खान त्रिमूर्ति का समय खत्म हो गया।
PunjabKesari
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी हाल ही में रिलीज सिंबा 200 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। सिंबा में रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है।
PunjabKesari
रोहित शेट्टी से जब पूछा गया कि बॉलीवुड से खान्स का समय चला गया तब उन्होंने जवाब दिया कि यह सब सिर्फ कहने की बातें हैं। एक फिल्म नहीं चलती है और लोग इस तरह की बातें करने लगते हैं। कभी भी किसी का समय खत्म नहीं होता है। उन लोगों ने इतने साल काम किया है। उनका समय खत्म कैसे हो सकता है।
PunjabKesari
गौरतलब है कि रोहित शेट्टी ने अपने करियर के दौरान ज्यादातर फिल्में अजय देवगन के साथ ही की हैं। हालांकि, 2013 में उन्होंने शाहरुख खान के साथ ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की थी। इसके बाद 2015 में दोनों साथ में ‘दिलवाले’ लेकर आए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News