रोहित शेट्टी के करियर की सबसे कामयाब फिल्म बनी ''सिंबा''

1/17/2019 12:00:35 AM

मुंबईः बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। लोगों को रोहित की ये फिल्म काफी पंसद आ रही है। ये फिल्म लगातार आगे बढ़ती जा रही है। रोहित शेट्टी के करियर की ये सबसे कामयाब फिल्म बन गई है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ‘सिंबा’ 28 दिसंबर को रिलीज हुई है। फिल्म में रणवीर और सारा अली ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। सिंबा ने अपने रिलीज के पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में 150.81 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यह फिल्म अब भारतीय बाजार में 228 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

सिंबा ने रोहित की चेन्नई एक्सप्रेस के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है। उनकी चेन्नई एक्सप्रेस का लाइफटाइम कलेक्शन 227.13 करोड़ था। सिंबा रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी आठवीं फिल्म है, जिसने 100 करोड़ क्लब में एंट्री की है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सिंबा 250 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News