रिद्धिमा की बेटी समारा स्कूल में लीक करना चाहती थी मामा रणबीर कपूर का फोन नंबर, मां ने ''द कपिल शर्मा शो'' में सुनाया किस्सा

9/7/2021 3:32:53 PM

मुंबई. बीते वीकेंड एक्ट्रेस नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंची थी। इस दौरान नीतू और रिद्धिमा ने कपिल और उनकी टीम के साथ खूब मस्ती की। शो में रिद्धिमा ने भाई रणबीर कपूर से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी सुनाया। 

PunjabKesari
परिवार में कोई था जो एक्टर का फोन नंबर दुनिया के सामने लीक करना चाह रहा था। वह कोई और नहीं बल्कि उनकी बेटी समारा थी। रिद्धिमा ने बताया उनकी बेटी रणबीर का फोन नंबर अपनी दोस्तों को बताना चाहती थी। वह अपने स्कूल की कैप्टन बनना चाहती थी और इसके लिए इलेक्शन होने थे। समारा ने जब मुझसे पूछा कि यदि वह लड़कियों को रणबीर (मामा) का फोन नंबर दे दें तो उन्हें बहुत सारे वोट मिलेंगे। मैंने जब उसकी बात सुनी तो उसे ऐसा करने से मना किया।

View this post on Instagram

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (@riddhimakapoor15)

इसके अलावा रिद्धिमा ने शो में रणबीर को लेकर भी मजेदार खुलासा किया। रिद्धिमा ने बताया रणबीर को कपड़े चुराने की आदत थी। जब वह लंदन से छुट्टियां मनाकर घर वापस आई थीं तो रणबीर अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर उनसे मिलने आए थे। उसी दौरान मैंने रणबीर की गर्लफ्रेंड को उनका टॉप पहने देखा था। तब पता लगा रणबीर कपड़े चोरी कर अपनी गर्लफ्रेंड को दिया करते हैं। रिद्धिमा की ये बातें सुनकर मां नीतू कपूर भी हैरान थीं।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News