रणबीर की बहन ने शेयर की मां नीतू सिंह और ऋषि कपूर की तस्वीरें, कुछ खास है वजह

1/22/2019 1:20:03 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी को आज 39 साल हो गए हैं। ऋषि ने 22 जनवरी 1980 नीतू संग शादी की थी। शादी की सालगिरह पर ऋषि और नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपने माता-पिता के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इन तस्वीरों में दोनों की लाइफ की कुछ तस्वीरों को दिखाया गया है। तस्वीर शेयर कर रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा- 'आप दोनों मेरी जिंदगी हैं। दुनिया के सबसे अच्छे पेरेंट्स को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं। मैं आप दोनों को बहुत प्यार करती हूं। आप कपल्स के परफेक्ट उदाहरण थे, हैं और हमेशा रहेंगे। लव यू मॉम, लव यू डैड।' 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

You two are my life - Center of my universe - Happy Anniversary to the best parents in the whole world! I love you both endlessly ! You were you are and will always be the greatest example of the perfect couple ❤️ love you mom, love you papa

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (@riddhimakapoorsahniofficial) on Jan 21, 2019 at 7:54am PST

ऐसी है दोनों की लव-स्टोरी
 

ऋषि और नीतू पहली बार साल 1974 में फ़िल्म 'जहरीला इंसान' में नजर आए थे। ऋषि सेट्स पर नीतू के साथ खूब मस्ती करते थे। दूसरी तरफ नीतू भी ऋषि को बहुत पसंद करती थीं। धीरे धीरे इनके बीच नजदीकियां तो बढीं मगर नीतू उस समय 16 साल की थीं।

PunjabKesari,ऋषि कपूर इमेज, नीतू कपूर इमेज, रिद्धिमा कपूर साहनी इमेज,सालगिरह इमेज,

इस वजह से नीतू की मां उनकी इस नजदीकियों से खुश नहीं थी। इसलिए जब भी ऋषि नीतू को कहीं बाहर ले जाते तो उनकी मां नीतू के कजिन को उनके साथ भेज देतीं। बता दें कि दोनों ने तकरीबन 12 फिल्मों में एक साथ काम किया है और इसके बाद जब नीतू 22 साल की हो गईं तब 1980 में ये दोनों शादी के बंधन में बंधें।

PunjabKesari,ऋषि कपूर इमेज, नीतू कपूर इमेज, रिद्धिमा कपूर साहनी इमेज,सालगिरह इमेज,

न्यूयॉर्क में इलाज करवा रहे हैं ऋषि

बता दें कि ऋषि और नीतू इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं। वहां ऋषि का इलाज चल रहा है। आए दिन नीतू अपने इंस्टा पर अपनी और ऋषि की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनके बच्चे रणबीर और रिद्धिमा उनसे मिलने आते जाते रहते हैं। 

PunjabKesari,ऋषि कपूर इमेज, नीतू कपूर इमेज, रिद्धिमा कपूर साहनी इमेज,सालगिरह इमेज,


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News